Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। चारों ओर से अच्छी खबरें मिल सकती हैं और घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी संभव है। हालांकि कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, ऐसे में खुद को संयमित रखना होगा। सिंगल लोगों को किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

वृष राशि के जातकों के लिए आज धन वृद्धि का दिन है। बिजनेस में नई योजनाएं जोड़ने से लाभ होगा और पिताजी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकाल पाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आलस्य नुकसानदेह हो सकता है। दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे लेकिन लोग इसे गलत भी समझ सकते हैं।

मिथुन राशि वालों को आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं रह सकती हैं लेकिन व्यवसाय में लाभ मिलेगा। राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझनों से भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन पुरानी गलतियों से सीख लेना जरूरी होगा।

सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक आयोजनों में सोच-समझकर बोलें। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और रुका हुआ आर्थिक कार्य भी पूरा हो सकता है।

कन्या राशि के जातकों को आज वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। सोच-समझकर फैसले लें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। संतान कहीं बाहर नौकरी से जुड़ी योजना बना सकती है। परिवार में किसी की सेहत की चिंता रह सकती है।

तुला राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यवसाय में कुछ कमजोरी दिख सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताकर मानसिक राहत मिलेगी। पुरानी टेंशन से राहत मिलेगी, लेकिन कामों में आलस्य से बचना होगा। पारिवारिक समस्याएं वरिष्ठों की मदद से हल हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि वालों को आज कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। मन में भ्रम बना रहेगा, इसलिए जल्दबाजी से बचें। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा और जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। संपत्ति प्राप्ति के भी योग बन सकते हैं।

धनु राशि के जातकों को आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह है। परिवार में आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। निर्णय सोच समझकर लें। संतान किसी नए वाहन की मांग कर सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कानूनी मामलों में लाभ देने वाला है। व्यवसाय में बदलाव करना सही रहेगा लेकिन साझेदारी सोच-समझकर करें। नौकरी में जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की करियर समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। मौसम का असर महसूस हो सकता है। घर में किसी शुभ आयोजन से माहौल आनंदमय रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और यात्रा के योग भी बन सकते हैं, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

मीन राशि के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन आप दान-पुण्य में भाग लेंगे। राजनीति में सोच-समझकर कदम उठाएं। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे और लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post