Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने का है। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं, लेकिन उसे अच्छी तरह निभा लेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने से व्यस्तता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है और आपकी आय के साधन बढ़ेंगे। निवेश में भी समझदारी दिखेगी।

वृष राशि के जातकों को आज सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। कोई पुराना लेन-देन निपटेगा और बैंक से लोन लेना आसान हो सकता है। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। कोई झूठ बोलने से परेशानी हो सकती है। मन में उलझनें रहेंगी और खर्च बढ़ सकता है। संतान से खुशखबरी मिलेगी और दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, विशेषकर निवेश के मामलों में। संतान कोई फरमाइश कर सकती है और धन से जुड़े रुके काम पूरे होंगे। आप कुछ नया करने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे।

सिंह राशि वालों को आज अचानक लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद संभव है, जिसमें पिता की सलाह लाभकारी रहेगी। नया घर खरीद सकते हैं और आय के साधनों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। ससुराल पक्ष से पुराने लेनदेन निपट सकते हैं।

कन्या राशि के लिए दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। लंबी योजनाओं को गति मिलेगी और रुका हुआ सरकारी काम भी पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत चिंता बढ़ा सकती है। विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ेंगी और बुजुर्गों की सेवा जरूरी होगी।

तुला राशि के लिए आज आय के स्रोत बढ़ने के संकेत हैं। डूबा हुआ धन वापस मिल सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी के मामलों में सावधानी रखें। किसी से धोखा होने की संभावना है। भक्ति भाव में मन लगेगा और संतान को नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। बॉस से बहस हो सकती है, इसलिए काम में ध्यान दें।

वृश्चिक राशि के लिए दिन निर्णय लेने में सावधानी बरतने का है। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझाने का मौका मिलेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पिकनिक का प्लान बन सकता है, लेकिन परिवार में एकता बनाए रखें।

धनु राशि के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दोस्तों संग यात्रा या सरप्राइज पार्टी संभव है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में मिठास बनाए रखें। सहयोग की भावना बनी रहेगी, लेकिन आय को लेकर सतर्क रहना होगा। अजनबी से लेन-देन से बचें।

मकर राशि वालों को आज संपत्ति संबंधी लाभ मिल सकता है। खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी और कानूनी मामलों में विजय संभव है। विवाह में बाधा परेशान कर सकती है लेकिन पिताजी से सलाह लाभदायक रहेगी। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे।

कुंभ राशि के लिए आज सकारात्मकता भरा दिन है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और नए संपर्क बनेंगे। संतान की संगति पर ध्यान दें। गलत कार्यों से दूरी बनाए रखें। बॉस की गलत बातों से सहमति न जताएं। पारिवारिक बहस से बचें और दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं।

मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ी निराशा लेकर आ सकता है। व्यापार में नुकसान से मन दुखी रहेगा। संतान को नौकरी मिलने से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा और शत्रुओं से सतर्क रहना जरूरी है। कोई काम अधूरा रह सकता है। माताजी से किया वादा जरूर निभाएं, घर में नए मेहमान का आगमन भी संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post