Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज शासन-सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और बड़ों के सामने संयमित व्यवहार करें। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। किसी कार्य में नीति-नियम का विशेष ध्यान रखें। घर के रिनोवेशन पर विचार संभव है।

वृष राशि: आज लंबी यात्रा के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भक्ति में मन लगेगा। संतान की कोई बात मन को परेशान कर सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा और नया वाहन खरीदा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस से तालमेल अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि: आज निर्णय में शीघ्रता और भावुकता से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें और दान-पुण्य में रुचि बनी रहेगी। किसी परेशानी में माताजी से सलाह लें। निजी विषयों पर ध्यान दें और कहासुनी से बचें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी के कार्यों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना होगा। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है।

सिंह राशि: आय-व्यय में संतुलन जरूरी है। जोखिम से बचें और बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। भ्रम की स्थिति में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि: दिन मध्यम रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और मनोरंजन में शामिल हो सकते हैं। संतान की संगति पर ध्यान दें। पिताजी की बात खल सकती है। नौकरी में बदलाव फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

तुला राशि: इनकम बढ़ सकती है और परिवार की जरूरतों पर ध्यान रहेगा। किसी सदस्य की नौकरी के कारण स्थान परिवर्तन संभव है। प्रेम संबंधों में निवेश से बचें। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि: सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का दिन है। बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें। रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। आलस्य से बचें, रुके कार्य पूरे करें।

धनु राशि: दिन आनंदमय रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। वादों में सावधानी बरतें और सहयोग की भावना रखें। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचना होगा।

मकर राशि: दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। व्यापारिक योजनाओं से लाभ मिलेगा और मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यात्रा में जरूरी सूचना मिलेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि: खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। विदेश शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच बनाए रखें। मेहनत रंग लाएगी और संतान से संतुष्टि मिलेगी।

मीन राशि: रिश्तों में एकता बनाए रखें। रुके कार्य पूरे होंगे और मामा पक्ष से धन लाभ संभव है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेना आसान रहेगा और पुराने मित्र से भेंट होगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post