दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भाजपा जबलपुर महानगर के उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडलों - पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल और चंद्रशेखर आजाद मंडल - की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। उत्तर विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं है।
Tags
jabalpur