दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार जबलपुर पश्चिम विधानसभा के पांच मंडलों — नर्मदा मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, रानी दुर्गावती मंडल, महर्षि वाल्मीकि मंडल एवं लोकमान्य तिलक मंडल — की कार्यकारिणी घोषित की गई है।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित सभी संबंधित मंडल अध्यक्षों — संतोष यादव (नर्मदा मंडल), शैलेंद्र विश्वकर्मा (महाराणा प्रताप मंडल), प्रणय गुप्ता (रानी दुर्गावती मंडल), नरेश पटेल (महर्षि वाल्मीकि मंडल) एवं ऋषि सोनकर (लोकमान्य तिलक मंडल) — ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।