Jabalpur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में एक बार फिर राजनीतिक रसूख के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। चेरीताल निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष पर मंडला निवासी एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर लार्डगंज थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 15 जनवरी को जबलपुर आई थी। आईएसबीटी बस स्टैंड पर आरोपी ने उसे रिसीव किया और उसे यादव कॉलोनी स्थित होटल 'सुकून' में लेकर गया। युवती का आरोप है कि होटल में लिविश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद उसने बातचीत बंद कर दी और हर तरह से दूरी बना ली।

पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय से युवक के संपर्क में थी और दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। युवक द्वारा शादी का भरोसा दिलाने पर उसने संबंध बनाए, लेकिन बाद में जब युवक ने मुंह फेर लिया, तब उसने न्याय की गुहार लगाने का फैसला किया।

जानकारी के अनुसार आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस कारण मामला राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रहा है।

लार्डगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post