Jabalpur News : जबलपुर जिले में रात्रिकालीन औचक थाना निरीक्षण ; पुलिस अधिकारियों ने थानों की व्यवस्थाएं जांचीं

जबलपुर जिले में रात्रिकालीन औचक थाना निरीक्षण ; पुलिस अधिकारियों ने थानों की व्यवस्थाएं जांचीं

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर / Jabalpur । पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जबलपुर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2025 की रात 11 बजे से 2 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र के थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य थानों की आंतरिक व्यवस्थाएं, शिकायतों के निराकरण की स्थिति एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करना था।

डीआईजी श्री अतुल सिंह द्वारा थाना बरेला का निरीक्षण
जबलपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) ने थाना बरेला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, आर्म्स-एम्युनेशन, राइट ड्रिल सामग्री तथा हवालात का बारीकी से जायजा लिया। थाना में संधारित रजिस्टरों की अद्यतन स्थिति एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची गई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई की लंबित शिकायतों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण किया जाए। साथ ही महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं कमजोर वर्गों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से तत्पर कार्रवाई करने को कहा।


शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आनंद कलादगी ने थाना गोहलपुर, विजयनगर व यातायात थाना मालवीय चौक का निरीक्षण किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) श्री समर वर्मा ने थाना गढ़ा,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा ने थाना पाटन,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध) श्रीमती सोनाली दुबे ने महिला थाना, मदनमहल एवं गोरखपुर थाने का निरीक्षण किया।

नगर पुलिस अधीक्षकों द्वारा थानों की समीक्षा

  • श्रीमती प्रियंका करचाम (अधारताल) ने अधारताल एवं पनागर थानों की जांच की।

  • श्री रीतेश कुमार शिव (कोतवाली) ने लार्डगंज व मदनमहल थानों का निरीक्षण किया।

  • श्री सोनू कुर्मी (ओमती) ने सिविल लाइन थाना,

  • श्री सतीष कुमार साहू (रांझी) ने रांझी थाना,

  • श्री एच.आर. पाण्डेय (गोरखपुर) ने गोरखपुर, विजय नगर व संजीवनी नगर थानों का निरीक्षण किया।

  • श्री सुनील नेमा (गोहलपुर) ने घमापुर व हनुमानताल थानों का निरीक्षण किया।

  • श्री उदय भान सिंह (कैट) ने कैंट थाना,

  • श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह (गढ़ा) ने तिलवारा थाना,

  • श्री बी.एस. गोठरिया (माढोताल) ने विजय नगर थाना का निरीक्षण किया।

एसडीओपी स्तर पर भी औचक निरीक्षण

  • सुश्री आकांक्षा उपाध्याय (उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण) ने कुण्डम थाना,

  • सुश्री पारूल शर्मा (एसडीओपी सिहोरा) ने सिहोरा थाना,

  • श्री अंजुल अयंक मिश्रा (एसडीओपी बरगी) ने बरगी व भेड़ाघाट थानों का निरीक्षण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post