Jabalpur News: जबलपुर होकर चलेगी कानपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और ठहराव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक बड़ी सुविधा दी है। कानपुर सेंट्रल से एसएमवीबी बेंगलुरु और वापसी में साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो जबलपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन विशेष किराए पर 6-6 ट्रिप के लिए संचालित होगी। यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

यह रहेगा ट्रेन का संचालन समय

कानपुर से प्रस्थान:

गाड़ी संख्या 04131, कानपुर सेंट्रल से एसएमवीबी बेंगलुरु के लिए 27 अप्रैल से 1 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को रात 7:50 बजे प्रस्थान करेगी।

सतना में मध्यरात्रि 2:50 बजे

कटनी में भोर 4:15 बजे

जबलपुर में सुबह 5:35 बजे

इटारसी में सुबह 9:25 बजे

तीसरे दिन मंगलवार को शाम 6:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

बेंगलुरु से प्रस्थान:

गाड़ी संख्या 04132, एसएमवीबी बेंगलुरु से कानपुर के लिए 30 अप्रैल से 4 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 7:10 बजे चलेगी।

इटारसी में दोपहर 12:30 बजे

जबलपुर में दोपहर 3:45 बजे

कटनी में शाम 5:05 बजे

सतना में शाम 6:30 बजे

और तीसरे दिन शुक्रवार को रात 2:00 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:

फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडूर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट और कृष्णराजपुरम।

Post a Comment

Previous Post Next Post