दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 53 अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी, एसडीओपी और सीएसपी स्तर के अधिकारियों को नए स्थानों पर तैनाती दी गई है। गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक जैसे पदों पर पदोन्नत किया गया है।
भावना मरावी को एसडीओपी गोटेगांव, नरसिंहपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर बनाया गया है। वहीं, श्रीमती मेहंती मरावी को महिला सुरक्षा प्रभारी सिवनी से हटाकर पुलिस लाइन जबलपुर में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
इसके अलावा सत्येन्द्र मोहन उपाध्याय को जिला रायसेन से स्थानांतरित कर जबलपुर ज़ोन कार्यालय में कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही श्री अनूप सिंह नैन को पुलिस लाइन भोपाल से जबलपुर नगर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेजा गया है। अरविंद सिंह सूर्य को उच्च न्यायालय सुरक्षा जबलपुर से स्थानांतरित कर प्रथम वाहिनी इंदौर में तैनाती दी गई है।