आज का राशिफल : 10 मई 2025 – जानिए सभी राशियों का हाल

मेष राशि : कार्यों की व्यस्तता रहेगी, बोलचाल में रखें संयम

आज का दिन बेहद व्यस्त रहेगा। पेंडिंग कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर फोकस करेंगे। पारिवारिक आवश्यकताओं पर भी ध्यान देना जरूरी होगा। ससुराल पक्ष से टकराव संभव, वाणी में मधुरता बनाए रखें।


वृष राशि : मनोरंजन और पारिवारिक आनंद का दिन
आज आप किसी मनोरंजन कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। यात्रा के दौरान सामान की सुरक्षा करें। पारिवारिक चर्चाओं में भागीदारी होगी और किसी धार्मिक आयोजन की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।


मिथुन राशि : सेहत पर दें ध्यान, सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में सराहना मिलेगी। बिजनेस की समस्याएं काफी हद तक हल होंगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।


कर्क राशि : भाई-बहनों का साथ मिलेगा, रुके काम पूरे होंगे
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक है। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर या शिक्षा को लेकर विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा।


सिंह राशि : मान-सम्मान बढ़ेगा, पर रहें सतर्क
आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे, लेकिन अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखें। सेहत को लेकर सजग रहें और वाहन मांगकर चलाने से बचें।


कन्या राशि : मानसिक तनाव से बचें, संतान की संगति पर ध्यान दें
दिन सामान्य रहेगा। अनावश्यक कार्यों की चिंता सताएगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा संभव है। पारिवारिक चिंता, विशेषकर माता की सेहत परेशान कर सकती है। संतान की संगति पर नजर रखें।


तुला राशि : प्रेम और भक्ति से भरा दिन
आपका दिन रोमांटिक रहेगा। भगवान की भक्ति में मन लगेगा। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। पुरानी गलती उजागर हो सकती है, संयमित रहें और कार्यों को कल पर न टालें।


वृश्चिक राशि : खर्चों पर नियंत्रण जरूरी, कानूनी मामलों में राहत संभव
खर्चों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। बच्चों की फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे और कानूनी मामला आपके पक्ष में जा सकता है।


धनु राशि : पारिवारिक समय के साथ विरोधियों से सतर्क रहें
परिवार के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बन सकता है। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी।


मकर राशि : इनकम बढ़ेगा, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी
आज का दिन फायदे वाला रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बितेगा। प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को अवसर मिल सकता है। यात्रा में कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है।


कुंभ राशि : मान-सम्मान मिलेगा, अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा
घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। विदेश शिक्षा की चाह रखने वालों को अवसर मिल सकता है।


मीन राशि : मनोकामना होगी पूर्ण, खुशियों से भर जाएगा दिन
बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। भाइयों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। संतान को नया कोर्स दिलाने का मौका मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो सकती हैं।


जुड़े रहें “सांध्य बन्धु” के साथ – जानिए रोज़ का राशिफल, अपने दिन को बनाएं बेहतर!

Post a Comment

Previous Post Next Post