Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में कम मेहनत में अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें और महत्वपूर्ण जानकारी अनजानों से साझा न करें। नौकरीपेशा लोग नई संभावनाएं तलाश सकते हैं।

वृष राशि: आज का दिन सतर्कता मांगता है। बेवजह भागदौड़ से बचें और संयम से काम लें। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है।

मिथुन राशि: नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन संतान से संतोष मिलेगा। कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता मिलेगी। खर्चों में वृद्धि संभव है और पिताजी से सलाह लेना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन लाभदायक है लेकिन खर्च बढ़ सकता है। शेयर बाजार में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में विवाद हो तो शांत रहें। बॉस से दूरी बनाकर रखें।

सिंह राशि: मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। विवादों से बचें और किसी कानूनी मसले में बातचीत करनी पड़ सकती है। रुका धन मिलने की संभावना है। नया घर या दुकान खरीदने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रेमी जोड़े परिवार से मिलवा सकते हैं। रुकी डील फाइनल हो सकती है। चिड़चिड़ापन बना रहेगा और खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

तुला राशि: धन और नौकरी में वृद्धि के योग हैं। माताजी की सेहत का ध्यान रखें। बेहतर नौकरी का अवसर मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और काम में आत्मनिर्भर बनें।

वृश्चिक राशि: बिजनेस में लाभ होगा और मानसिक तनाव दूर होगा। घर में शांति बनाए रखें। सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी संग यात्रा का योग है।

धनु राशि: जल्दबाजी से बचें और खर्च पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से संवाद में सावधानी बरतें। काम में व्यस्तता रहेगी और संतान से प्रसन्नता मिलेगी।

मकर राशि: धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेंगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी संभव है।

कुंभ राशि: बुद्धि व विवेक से निर्णय लें। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग मेहनत तेज करेंगे। विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

मीन राशि: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और संपत्ति में निवेश संभव है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। गलत तरीकों से धन कमाने से बचें।

Post a Comment

Previous Post Next Post