Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। इनकम बढ़ाने पर फोकस करेंगे, लेकिन गलत तरीकों से बचें। कोई पुरानी गलती परिवार में उजागर हो सकती है। पारिवारिक मामलों को टालना ठीक नहीं होगा। पिकनिक की योजना बन सकती है।

वृष राशि : अचानक लाभ की संभावना है। व्यापार में धन निवेश सोच-समझकर करें। वाणी में संयम जरूरी है। पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी। कानूनी मामले टालना नुकसानदायक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें।

मिथुन राशि : दिन लाभदायक रहेगा। वाणी व व्यवहार में संयम रखें। प्रेमी जोड़े घुमने का प्लान बना सकते हैं। संतान को उपहार देंगे। कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में गंभीर रहना होगा। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि : तनाव की स्थिति बन सकती है। रुके काम में बाधा आएगी। सेहत पर ध्यान दें। पार्टनरशिप में नुकसान की संभावना है। आध्यात्म में रुचि रहेगी। नौकरी में बॉस से अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह राशि : रचनात्मक कार्यों से नाम मिलेगा। जीवनशैली सुधारने की कोशिश करेंगे। नए मित्र बनेंगे, लेकिन दिखावे से बचें। किसी काम में समस्या है, तो उसका समाधान खोजने में जुटे रहेंगे। मित्र रूपी शत्रुओं से सावधान रहें।

कन्या राशि : दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। कोई इच्छा पूरी हो सकती है। जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल से संबंध सुधरेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी।

तुला राशि : मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। घर में पूजा-पाठ हो सकता है। प्रेमी अपने साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि : धोखे से नुकसान की आशंका है। कानूनी मामले में फैसला प्रतिकूल हो सकता है। विवादों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें, पुरानी समस्या उभर सकती है।

धनु राशि : सोच-समझकर निर्णय लें। अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र से मिलकर विवाद ना करें। उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे।

मकर राशि : जल्दबाजी से बचें। दिखावे में धन खर्च हो सकता है। नई संपत्ति या वाहन की खरीदारी संभव है। खर्चों की निगरानी जरूरी है। संतान की संगति पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विवाह संबंधी बाधा दूर होगी। परिवार में किसी की बात चुभ सकती है। व्यवसाय में नई दिशा में सफलता मिलेगी।

मीन राशि : मिश्रित फलदायक दिन रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय से बचें। रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। इच्छापूर्ति से खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post