Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। सिंगल लोगों की उनके भावी साथी से मुलाकात हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी, लेकिन पारिवारिक विवाद परेशानी खड़ा कर सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चालों को आप अपनी बुद्धि से मात देने में सक्षम रहेंगे।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है। प्रमोशन मिलने से स्थान परिवर्तन संभव है। निवेश से पहले सोच विचार करना जरूरी होगा।

मिथुन राशि के जातकों को धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक मजबूती मिलेगी। चल-अचल संपत्ति से जुड़े निर्णय सावधानी से लें। किसी नए प्रयास में सफलता मिलेगी और माता-पिता का आशीर्वाद रुका कार्य पूर्ण करवा सकता है।

कर्क राशि के लिए आज का दिन प्रभाव और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। तेज गति वाले वाहनों से सावधानी रखें। पुराने मित्र से मुलाकात होगी लेकिन पुराने गिले-शिकवे न उठाएं। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है।

सिंह राशि के जातक आज अपनी वाणी और व्यवहार से सबका दिल जीतने में सफल होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। विद्यार्थी नई प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। पुरानी गलती से सीखना जरूरी रहेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

कन्या राशि के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत देता है। अविवाहित लोगों के जीवन में नया साथी आ सकता है। बुद्धि और विवेक से मुकाम हासिल करेंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। किसी समस्या को छोटा न समझें। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर बातचीत होगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अच्छे कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता की सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशी रहेगी। व्यवसाय में बदलाव फायदेमंद रहेंगे। नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है। मित्र से आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहना होगा।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। घर या मकान खरीदने के लिए लोन मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। कोई लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप सफलता की ओर बढ़ते रहेंगे।

मकर राशि के जातकों को आज मेहनत अधिक करनी होगी। आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। जीवनसाथी की तरक्की से प्रसन्नता होगी। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा, कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। विद्यार्थी नए प्रयोग में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि के लिए आज का दिन योजनाबद्ध तरीके से काम करने का है। पारिवारिक समस्या तनाव दे सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी से किया गया वादा निभाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में साझेदारी के योग बन रहे हैं।

मीन राशि वालों को आज जरूरत अनुसार खर्च करना चाहिए। बहस में फंसने से धन व्यय हो सकता है। घर में मेहमान का आगमन खुशियां लाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा में सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। आपके कार्यों से नई पहचान मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post