वृष राशि : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो उसके सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच करें। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचें, वरना गड़बड़ी हो सकती है। सहयोगियों से बातचीत करते समय सोच-समझकर बोलें, क्योंकि आपके बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा।
मिथुन राशि : आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा। किसी भी निर्णय में शीघ्रता या भावुकता से बचें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है और आपको किसी मांगलिक अवसर में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आप अपनी संतान से कोई वादा कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है।
कर्क राशि : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी से कोई भी वादा करने से पहले विचार करें। कार्यक्षेत्र में महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहें। किसी बात को लेकर संशय हो, तो अपने पिताजी से सलाह करें। व्यवसाय में ढील देना नुकसानदायक हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। आपके प्रयासों के लिए कोई पुरस्कार भी मिल सकता है।
सिंह राशि : आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी काम को लेकर यदि मन में कंफ्यूजन है, तो उसमें तुरंत कदम न उठाएं। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसकी मंजूरी मिलने की संभावना है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई पुराना कानूनी मामला समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों के लिए योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ना होगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ नया और खास करने की कोशिश में रहेंगे। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी से छिपाई गई कोई बात उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी दूर रहने वाले परिजन की याद सताएगी।
तुला राशि : आज का दिन धैर्य और संयम से काम लेने का रहेगा। कार्यों में लाभ मिलेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इनकम में वृद्धि से प्रसन्नता होगी लेकिन किसी को धन उधार देने से बचें। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान कुछ मांग सकती है। अधिकारियों से अच्छी खबर मिल सकती है। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा। कामकाज पर ध्यान देना आवश्यक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने शौक पूरे करने में खर्च कर सकते हैं। किसी नौकरी का प्रस्ताव आए तो विचारपूर्वक निर्णय लें। पुरानी गलतियों से सीखना जरूरी है। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
धनु राशि : आज का दिन मिश्रित फल देगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। यात्रा की योजना बन सकती है। भाई-बहनों से पारिवारिक विषयों पर चर्चा होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति में चुप रहना बेहतर होगा। बिजनेस में कुछ योजनाओं में बदलाव हो सकता है जो लाभकारी होंगे।
मकर राशि : आज का दिन तरक्की की राह पर ले जाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय आनंदमय रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और परोपकार के कार्यों में भागीदारी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद किसी अटके काम को पूरा करा सकता है। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। इनकम के स्रोत बढ़ेंगे और कोई डूबा हुआ धन मिल सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप नया मकान या दुकान खरीद सकते हैं। भविष्य को लेकर किसी सरकारी योजना में निवेश करने का विचार कर सकते हैं। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी।
मीन राशि : आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मित्रों की मदद से अच्छी नौकरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी महसूस होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।