वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार में नाम कमेगा और अच्छे व्यवहार से मित्रों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाई-बहनों से तालमेल अच्छा रहेगा और कुछ नया करने की योजना बन सकती है।
मिथुन राशि के लिए यह दिन सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। घर में नई चीजों की खरीदारी संभव है और पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोचिंग का सहारा लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि के जातक आज तरक्की की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय हो सकती है, परंतु नौकरी में उन्नति के योग हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं और कोई पुराना लेन-देन पूरा हो सकता है।
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता लाएगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक मामलों में संतोष रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे और पिताजी की सेहत को लेकर कोई फैसला लेना पड़ सकता है।
कन्या राशि के जातकों को आज बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। बच्चों की फरमाइश पूरी करनी पड़ सकती है और नया घर खरीदने का विचार बन सकता है।
तुला राशि के लिए आज का दिन कार्यों में व्यस्तता से भरा रहेगा। इनकम के नए स्रोत बनेंगे और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा और व्यवसाय में लंबे समय के लिए निवेश करने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों को आज सामान्य सतर्कता बरतनी चाहिए। यात्रा को टालना बेहतर रहेगा और धन संबंधी फैसलों में सावधानी जरूरी है। ससुराल पक्ष से लेन-देन से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत की दृष्टि से थोड़ा कमजोर रहेगा। घर में शुभ कार्य की तैयारी संभव है और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद रहेगी और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।
मकर राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, लेकिन संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि वालों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे और धार्मिक यात्रा का योग है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी और बच्चों के भविष्य के लिए निवेश की योजना बनेगी। व्यवसाय में निर्णय सोच-समझकर लें।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहेगा। रुका धन पाने के लिए प्रयास करने होंगे। नौकरी में मानसिक दबाव रह सकता है, लेकिन रचनात्मक गतिविधियों में मन लगेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।