कोरोना से भारत में 24 घंटों में 7 की मौत, एक्टिव केस 5000 के करीब

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के मामलों में तेज़ इजाफा देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4866 हो गई है, जो बुधवार को 4302 थी। यानी केवल 24 घंटे में 564 नए एक्टिव केस बढ़े हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।

केरल में सबसे ज्यादा सक्रिय केस

केरल राज्य में कोरोना का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 114 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल केरल में 1487 एक्टिव केस हैं, जो देश के कुल मामलों का बड़ा हिस्सा है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी कोरोना से मौतें

कर्नाटक में कोरोना वायरस से 2 पुरुषों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत दर्ज की गई, जबकि 16 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। यहां कुल एक्टिव केस की संख्या 526 है।

दिल्ली में हालात चिंताजनक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात खराब होते जा रहे हैं।

बीते 24 घंटे में 105 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कुल एक्टिव केस 562 हो गए हैं।

यहां दो मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें एक बच्चा और एक बुजुर्ग शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में प्रशासन सतर्क

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

राज्य में 198 एक्टिव केस हैं।

गाजियाबाद के संजय नगर स्थित जिला संयुक्त अस्पताल में 6 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।

मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की अपील: 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

मास्क पहनना,

दो गज की दूरी बनाए रखना,

और भीड़-भाड़ से बचना जैसे निर्देश एक बार फिर दोहराए जा रहे हैं।

कोरोना की पिछली लहरों को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियों को तेज कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post