News update:भारत में आतंकी हमलों और बढते बलात्कार की घटना को लेकर अमेरिका ने अपने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी


दैनिक सांध्य बन्धु वाशिंगटन,(एजेंसी)।
अमेरिका ने भारत की यात्रा को लेकर अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें दुष्कर्म और हिंसक अपराधों की बढ़ती घटनाओं, नक्सली गतिविधियों और आतंकी हमलों की आशंका को आधार बनाकर सतर्कता बरतने और कुछ राज्यों की यात्रा से परहेज करने को कहा गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की चेतावनी में खासतौर पर उत्तर प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों का जिक्र है, जहां खतरे अधिक हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत में दुष्कर्म सबसे तेजी से बढ़ने वाले अपराधों में से एक है और पर्यटक स्थलों पर हिंसक घटनाएं भी बढ़ रही हैं।” 

अमेरिका ने जिन राज्यों के ग्रामीण इलाकों  में यात्रा न करने की हिदायत दी है, उसमें शामिल हैं: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र (पूर्वी हिस्सा), बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ 

 ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के नाम शामिल है। 

भारत में तैनात अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों को ऊपर बताए गए संवेदनशील राज्यों में यात्रा करने के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। इसमें खासतौर पर मणिपुर, बिहार, झारखंड, मेघालय, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post