Astrology: आज का राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरपूर रहेगा। आप घर की साज-सज्जा और रिनोवेशन पर अच्छा-खासा खर्च कर सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकती है। हालांकि, किसी भी वाद-विवाद से दूरी बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा। कोई निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। शुभ रंग– हरा।

वृष राशि वालों को आज कर्जों से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बजट बनाकर चलना फायदे का सौदा होगा, लेकिन दिखावे से बचें। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, जिस पर ध्यान देना ज़रूरी है। शुभ रंग– पीला।

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश होंगे। किसी पुरानी गलती से सबक मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को जनसमर्थन बढ़ता हुआ दिखेगा। शुभ रंग– सफेद।

कर्क राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, लेकिन व्यवसाय में अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में शांति आएगी और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। शुभ रंग– गुलाबी।

सिंह राशि वालों पर कार्यस्थल का दबाव बढ़ेगा और मन में उलझनें रह सकती हैं। धन संबंधी मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी मित्र से आर्थिक सलाह मिल सकती है। परिवार में नए मेहमान का आगमन और ससुराल से लाभ संभव है। शुभ रंग– नीला।

कन्या राशि के लिए दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और आप जरूरत की चीजों पर खर्च करेंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात मन को सुकून देगी। पारिवारिक मामलों में लापरवाही से बचें। शुभ रंग– हरा।

तुला राशि के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, लेकिन संतान की संगति पर ध्यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। शुभ रंग– बैंगनी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बिजनेस में उलझनों से थोड़ा तनाव रह सकता है। नौकरी में सम्मान मिलेगा और प्रेम जीवन में सुधार होगा। कोई प्रॉपर्टी डील अटक सकती है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। शुभ रंग– पीला।

धनु राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि वे अचानक बढ़ सकते हैं। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। वैवाहिक जीवन में समझदारी दिखानी होगी। शुभ रंग– नारंगी।

मकर राशि के लिए दिन लाभदायक है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और गुस्से में निर्णय न लें। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। वाहन की खराबी से परेशानी हो सकती है। शुभ रंग– सफेद।

कुंभ राशि वालों के लिए दिन सुख-सुविधाओं की खरीदारी में व्यतीत होगा। पिताजी का स्वास्थ्य ध्यान देने योग्य रहेगा और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्या को शिक्षक से मिलकर सुलझाया जा सकता है। शुभ रंग– गुलाबी।

मीन राशि के जातकों के मन में सहयोग की भावना बनी रहेगी। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बिजनेस में मेहनत ही सफलता की कुंजी बनेगी। चिंताएं दूर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग– लाल।

Post a Comment

Previous Post Next Post