Jabalpur News: राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जबलपुर की जिला कार्यकारिणी घोषित, दैनिक सांध्य बन्धु के प्रबंध संपादक नीरज यादव बने जिला सचिव

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश संयोजक गिरीश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे की अनुमति और प्रदेश मुख्य महासचिव  विलोक पाठक एवं प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया की सहमति से, जबलपुर संभाग अध्यक्ष पंडित चंद्रशेखर शर्मा द्वारा की गई। जिला अध्यक्ष सिमरन सिंह शुक्ला की अनुशंसा पर गठित कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकारों और सक्रिय मीडियाकर्मियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण अग्रहरि को वरिष्ठ मार्गदर्शक बनाया गया है, जबकि सिमरन सिंह शुक्ला को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुराग दीक्षित को जिला महासचिव और विवेक दुबे, अमरीश तिवारी, भानु प्रकाश खपरे, कपिल खानेजा तथा पिंटू द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

कृष्ण कुमार वर्मा, अश्वनी कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार जैन और दैनिक सांध्य बन्धु के प्रबंध संपादक नीरज यादव को जिला सचिव का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। वहीं, कमल पटेल, मृणाल बोरकर और आकाश शर्मा को जिला सह सचिव नियुक्त किया गया है। निर्मल सिंह परिहार को जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा बसंत विश्वकर्मा, कल्याणी पटेल, शिवांजलि वर्मा, आकाश रजक, फलक कामले, लकी गर्ग और आशीष राजपूत को जिला कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। राकेश सुहाने, अशोक साहू और मनोज गुप्ता को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में समिति में शामिल किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post