बदलते मौसम के साथ गर्मी की विदाई होने लगी है तो वही पर मानसून ने दस्तक दे दी है। देश के कई हिस्सों में बारिश का असर सबसे तेज होता जा रहा है। मानसून में अक्सर बारिश की वजह से मौसम में नमी और ह्यूमिडिटी का असर होता है। इस ला
जानिए कब पीना चाहिए गुनगुना पानी
यहां पर सुश्रुत संहिता के अनुसार, मानसून के मौसम में गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है। यहां पर गुनगुना पानी कब पीना चाहिए इसे लेकर बताया गया कि, सुबह खाली पेट खाना खाने से आधे घंटे पहले, खाने के आधे घंटे बाद और रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए. जब आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो पाचन तंत्र सक्रिय होता है। यहां पर गुनगुना पानी मल त्यागने में बेहतर होता है। नियम के साथ आप खाने के आधा घंटे पहले गुनगुना पानी पीते है तो आपका पाचन तंत्र एक्टिव होता है खाना पचाने की प्रक्रिया अच्छी होती है।
वहीं पर अगर आप खाना खाने के आधे घंटे बाद दो-तीन ग्लास पानी पीते है तो आपका खाना अच्छे से पचता है। वहीं पर सोने से पहले गुनगुना पानी लेने से नींद अच्छी होती है।
जानिए गुनगुना पानी पीने के फायदे
अगर आप बताए हुए तरीके से गुनगुना पानी पीते है तो इसके फायदे आपकी सेहत को मिलते है, जो इस प्रकार है…
1- गुनगुना पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन पर होने वाले कील-मुहांसे की समस्या से भी राहत मिलती है और स्किन ग्लोइंग और शाइनी नजर आने लगती है।
2- गुनगुना पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन पसीने और मूत्र के माध्यम से बाहर निकलते हैं।
3- इम्यूनिटी को बढ़ाने में गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है।
4-नमी के कारण गले में खराश, कफ और कई तरह के इन्फेक्शन हो सकते हैं. ऐसे में गुनगुना पानी पीने से इन समस्याओं से काफी राहत मिलती है।
Tags
life-style