jabalpur news: जबलपुर प्रशासनिक फेरबदल: ऋषभ जैन बने रांझी SDM, मड़ई विवाद से जोड़कर देखा जा रहा निर्णय



दैनिक  सांध्य बन्धु जबलपुर। जिला प्रशासन ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सोमवार, 14 जुलाई को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन को रांझी अनुविभाग का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दंडाधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही डिप्टी कलेक्टर आर.एस. मरावी को कलेक्टर कार्यालय के विविध प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा गया है।



सूत्रों की मानें तो यह तबादला सिर्फ नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि मड़ई व्हीकल मस्जिद मार्ग विवाद की पृष्ठभूमि में लिया गया एक रणनीतिक निर्णय माना जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर जिला प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए थे।

विवाद की जड़ और विरोध का ऐलान
प्रांत संयोजक रणजीत सिंह, तरस्वी उपाध्याय, प्रांत गोरक्षक प्रमुख ब्रजेन्द्र सेंगर, विभाग मंत्री पंकज श्रीवात्री और बजरंग दल संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने दावा किया कि मड़ई मस्जिद मार्ग से जुड़े दस्तावेजों की निष्पक्षता से जांच नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

इन आरोपों के बीच बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। 14 जुलाई को मड़ई व्हीकल मार्ग से सरस्वती स्कूल तक ‘अर्थी जुलूस’ निकाले जाने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त 15 जुलाई को जिले के सभी 41 प्रखंडों में प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन की चेतावनी दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post