फिलहाल इस पद पर मनोज यादव कार्यरत हैं, जो 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद 1 अगस्त 2025 से सोनाली मिश्रा पदभार संभालेंगी और 31 अक्टूबर 2026 तक इस अहम जिम्मेदारी को निभाएंगी।
क्यों खास है सोनाली मिश्रा की यह नियुक्ति?
सोनाली मिश्रा न केवल एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं, बल्कि उनकी गिनती भारत की सबसे प्रोफेशनल, अनुशासित और रणनीतिक सोच रखने वाले अफसरों में होती है। वे अब तक लॉ एंड ऑर्डर, इंटेलिजेंस, नक्सल ऑपरेशन, और बीएसएफ में एडीजी जैसे कई रणनीतिक पदों पर उल्लेखनीय सेवाएं दे चुकी हैं। भारत-पाक सीमा की सुरक्षा को और पुख्ता करने में भी उनकी भूमिका अहम रही है।
सरकार के उच्च स्तर पर उनकी कार्यशैली और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण को लगातार सराहा गया है। उनके नेतृत्व में RPF न सिर्फ महिलाओं के लिए एक सशक्त और सुरक्षित संस्था बनेगी, बल्कि रेलवे सुरक्षा के मानकों को भी एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
महिला नेतृत्व को बढ़ावा
सोनाली मिश्रा की यह नियुक्ति उस वक्त की गई है जब केंद्रीय सुरक्षा बलों में महिला भागीदारी को सशक्त बनाने की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में उनकी अगुवाई एक प्रेरणास्रोत के रूप में उभरेगी न सिर्फ युवा महिला अफसरों के लिए, बल्कि पूरे बल के लिए।