दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश के कारण बरगी बांध के सात गेट खोल दिए गए हैं। शुक्रवार दोपहर तक पहले पांच गेट आधा-आधा मीटर तक खोले गए थे, जिसके बाद दो और गेट खोले जाने से अब कुल सात गेटों से पानी की निकासी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार:
-
चार गेटों से 1 मीटर तक और
-
तीन गेटों से डेढ़ मीटर तक पानी छोड़ा जा रहा है।
इसके अलावा, पावर हाउस के ज़रिए भी जल प्रवाह जारी है। कुल 47,322 क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।