मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए संपर्कों से लाभ दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा और संतान को नई नौकरी मिलने की संभावना है। वेकेशन की प्लानिंग हो सकती है लेकिन धन उधार देने से बचें। कारोबार में लाभ और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। नए घर के लिए लोन भी स्वीकृत हो सकता है।
वृष राशि के जातकों को आज निवेश में फायदा हो सकता है। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम फिर से चल सकता है। कोई पुराना मित्र मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। किसी सहयोगी से सावधान रहें और सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
मिथुन राशि वालों की वाणी उन्हें सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक समय सुखद रहेगा और एक साथ कई काम मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। धन में वृद्धि और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विरोधियों की बातों में न आएं।
कर्क राशि के लिए दिन मेहनत से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन आसपास के लोगों से सतर्क रहें। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।
सिंह राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। ज्ञान बढ़ाने के अवसर मिलेंगे और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और माता-पिता का आशीर्वाद रुके काम पूरे करेगा।
कन्या राशि वालों को आज मान-सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे घबराएं नहीं। जीवनसाथी से हल्की बहस हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
तुला राशि के लिए दिन आनंददायक रहेगा। पार्टी की योजना बन सकती है और खोई हुई कोई वस्तु वापस मिल सकती है। दान-पुण्य में रुचि रहेगी। खर्चों पर संयम जरूरी होगा नहीं तो आगे मुश्किल आ सकती है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए इनकम बढ़ने का दिन है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जिसमें समझदारी से निर्णय लें। विदेश शिक्षा की चाहत रखने वालों को अवसर मिल सकता है। संतान से खुशखबरी संभव है।
धनु राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। करियर में बदलाव की संभावना है और नई नौकरी की तलाश में हैं तो प्रयास करें। परिवार से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। ससुराल पक्ष से लेनदेन सोच-समझकर करें।
मकर राशि वालों को आज कामों की योजना बनाकर चलना चाहिए। व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद न करें। पिताजी से सलाह लाभकारी रहेगी। दूसरों के कामों में ज्यादा उलझने से खुद के काम बिगड़ सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर बातचीत करें।
कुंभ राशि के लिए दिन आर्थिक रूप से शुभ है। छोटे लाभों पर ध्यान दें। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा जरूरी है। खास लोगों से मुलाकात होगी और पार्टनरशिप में काम की शुरुआत हो सकती है। अटकी प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है और आय के स्रोत बढ़ेंगे।
मीन राशि के जातक परिवार में सामंजस्य बनाए रखेंगे और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। भाइयों से सहयोग मिलेगा लेकिन किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। माता की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। नौकरी के कारण बाहर जाना पड़ सकता है।