Breaking News: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों को इस्तीफे की वजह बताया है। 

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। धनखड़ बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे, और चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

धनखड़ ने अगस्त 2022 में देश के 14वें उप राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्यसभा के सभापति के रूप में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और सदन की कार्यवाही को गरिमामयी तरीके से संचालित किया।

अब उप राष्ट्रपति के पद पर नए नाम को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post