Astrology: आज का राशिफल

मेष :- राशि वालों को आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। व्यापार में यदि आप किसी से साझेदारी करना चाहते हैं, तो लिखित समझौता करना अनिवार्य होगा, अन्यथा धोखा मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत में और तेजी लानी होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और डिनर डेट या बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून मिलेगा।

वृष :- राशि के जातकों को जिम्मेदारी से काम लेना होगा। संतान आपकी बात का विरोध कर सकती है और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला निराशा देगा, इसलिए संयम से चलें। मनमौजी रवैया काम में रुकावट ला सकता है, परंतु किसी धार्मिक आयोजन में भागीदारी संभव है।

मिथुन :- राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन फिजूल के कामों में समय नष्ट न करें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के नए अवसर पाएंगे। किसी और पर निर्भर होकर काम करना नुकसानदेह हो सकता है। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है।

कर्क :- राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें और किसी विरोधी की बातों में न आएं। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ेगा। रियल एस्टेट और शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। किसी विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है, लेकिन जीवनसाथी से तनाव भी संभव है।

सिंह:- राशि के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से बॉस का दिल जीत सकते हैं। व्यापार में साझेदार पर नजर रखना आवश्यक होगा। लोन लेने की प्रक्रिया में सतर्क रहें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है।

कन्या:- राशि वालों को आज सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। बहकावे में आकर किया गया निवेश नुकसान पहुंचा सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम लेने से पहले सोच-विचार करें।

तुला:- राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। नए विरोधी उभर सकते हैं और पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाना आवश्यक होगा। कार्यभार अधिक रहेगा, अजनबी पर भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से सम्मान मिल सकता है और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।

वृश्चिक:- राशि के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। मन में असमंजस रहेगा। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान आ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। लंबी यात्रा का योग बन रहा है।

धनु:- राशि को आज अपने कामों में ध्यान देना होगा। कोई संपत्ति से संबंधित सौदा अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में मिली सलाह को नजरअंदाज न करें। बुद्धि से निर्णय लें, कानूनी अड़चनें दूर होंगी। दिखावे से बचें। धन से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी और स्थिति में सुधार आएगा।

मकर:-राशि के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है और अचानक धन लाभ की संभावना है। संतान के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं। माता-पिता की सेवा में समय देंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते सुधर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है, लेकिन नए काम की शुरुआत लाभकारी रहेगी।

कुंभ:- राशि के लिए दिन बेहतर रहेगा। काम को लेकर अच्छा अवसर मिलेगा। आप किसी मित्र की सहायता करेंगे और एक साथ कई काम हाथ में आ सकते हैं। जल्दीबाज़ी से बचें और सामाजिक कार्यों में भाग लें। आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। धैर्य और साहस से कार्य करें।

मीन:- राशि वालों को रुके हुए काम पूरे करने का अवसर मिलेगा। परिवार से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नई योजनाओं पर चर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने और उपहार का आदान-प्रदान संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संबंधित अटका काम भी पूरा हो सकता है। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post