स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 में स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर निगम के लोककर्म, उद्यान, जल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी रहा सराहनीय योगदान - निगमायुक्त प्रीति यादव
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2024 में नगर निगम जबलपुर को एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली, जिसके कारण देश के मानचित्र पर जबलपुर का नाम गौरवांवित हो रहा है। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव एवं स्वच्छता सेल के संभव अयाची ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के प्रतियोगिता में भारत सरकार द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में नगर निगम जबलपुर को ओव्हर ऑल जनसंख्या की कैटेगरी में जिसमें 50 हजार से लेकर 10 लाख से अधिक की जनसंख्या वाले शहरों में एक मात्र जबलपुर शहर का चयन हुआ, जिसमें सभी संख्या की कैटेगरी में 5वॉं स्थान प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी प्रकार उन्होंने बताया कि पॉंचवीं रैंक प्राप्त करने के साथ-साथ जबलपुर ने 7 स्टार, वॉटर प्लस, फ्री गार्बेज सिटी का दर्जा भी प्राप्त कर पुरस्कृत हुआ है। आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को दिल्ली से पुरस्कार लेकर जबलपुर नगर पहुॅंचे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, तत्कालीन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप जायसवाल, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा आदि का डुमना एयरपोर्ट पहुॅंचकर शहर के गणमान्यजनों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्नेहीजनों द्वाराजोरदार स्वागत ढोल, नगाड़े, बैंड बाजे और पुष्पवर्षा के साथ हुआ।
स्वागत और सम्मान के मौके पर महापौर, निगमायुक्त एवं नोडल अधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों ने अभिभूत होकर संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों, सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के सभी कर्मचारी संघों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्नेहीजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त कर कहा कि 2025 के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जबलपुर को नम्बर वन बनाने सार्थक प्रयास किया जायेगा।
डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत और सम्मान के लिए ये भी पहुॅंचे
निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य एवं स्वास्थ्य प्रभारी श्रीमती रजनी कैलाष साहू, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती अंषुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद गण - अतुल जैन, श्रीमती माधुरी सोनकर, श्रीमती प्रतिभा भापकर, मधुबाला राजपूत, महेश सिंह राजपूत, अनुराग साहू (राहुल), सुनील पुरी गोस्वामी, श्रीमती प्रिया संजय तिवारी, श्रीमती पूजा श्रीराम पटैल, श्रीमती शारदा बाई कुशवाहा, श्रीमती मालती रमेश चौधरी, श्रीमती निशा संजय राठौर, राजकुमार पटैल (राजू), श्रीमती लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, जितेन्द्र कटारे (जीतू), श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती रेणु राकेश कोरी, श्रीमती मोनिका सिंह क्षत्रि, श्रीमती श्रीमती लवलीन आनंद, कमलेश अग्रवाल, अविनाश चमकेल, श्रीमती वर्षा मुकेश बिरहा, श्रीमती अंजू अनीता जाट (गोलू), श्रीमती रंजना रंजू ठाकुर, जितेन्द्र कश्यप गोवर्धन, विमल राय, श्रीमती अंजना अग्रहरि, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्याम कुमार कनौजिया, कृष्णा दास चौधरी, श्रीमती सावित्री शाह गोड, श्रीमती अर्चना सिसौदिया, योगेन्द्र उइके, श्रीमती रजनी सुरेन्द्र साहू, अपर आयुक्त प्रशांत गोटिया, मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती अंजू सिंह ठाकुर, पूर्व अपर आयुक्त राकेश अयाची, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, नवीन लोनारे, जी.एस. मरावी, पूर्व कार्य पालन यंत्री अजय शर्मा, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक अधीक्षक राजेन्द्र पटैल, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, कॉलोनी सेल प्रभारी सुनील दुबे, पूर्व बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, राजस्व अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धमेन्द्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, सभी संभागीय अधिकारी, समस्त मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वार्ड सुपरवाईजर के साथ कर्मचारी संघों के पदाधिकारी पं. कपिल दुबे,राजेन्द्र पटैल, अमित मेहरा, राकेश समुद्रे, आदि ने भी उपस्थित होकर स्वागत एवं सम्मान किया।