दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार दोपहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ 'नाटी' शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। लेकिन जैसे ही पुलिस ने ज्ञापन लेने से इनकार किया, कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
इसी दौरान नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा जब मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें घसीटते हुए हिरासत में ले लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं सहित करीब 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं हुई तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा समेत दर्जनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धक्का देकर घसीटा और जबरदस्ती गाड़ियों में भरकर थानों में ले गई।
कुछ दिन पहले अशोकनगर के मुंगावली थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। आरोप है कि गांव के दो युवकों— गजराज लोधी और रघुराज लोधी— के साथ मारपीट हुई थी और उनकी बाइक छीन ली गई थी। आरोपियों में सरपंच के बेटे विकास और उसके साथी शामिल हैं। पीड़ितों ने दावा किया कि जब कार्रवाई नहीं हुई तो वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से मदद के लिए पहुंचे।
FIR में उल्लेख है कि जीतू पटवारी के कहने पर मानव मल खिलाने का बयान दिलवाया गया, जिससे समाज में तनाव फैला। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन ने दबाव में आकर झूठी FIR दर्ज की है।
नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई अन्याय के खिलाफ है। FIR तत्काल वापस नहीं हुई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस में हंगामा किया, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। इसी कारण उन्हें हिरासत में लिया गया। । इस अवसर पर आलोक मिश्रा, दिनेश यादव, पूर्व विधायक संजय यादव, अमरीश मिश्रा, विनय सक्सेना, सतीश तिवारी, झल्लेलाल जैन, मनीष चंसौरिया, चिंटू चौकसे, अनुराग गढ़वाल, अयोध्या तिवारी, संतोष दुबे (पंडा), अतुल बाजपेयी, मदन लारिया, विवेक यादव, बंटी गुप्ता, भरत पटैल, विक्रम सिंह, आरिफ बेग, इमरान हुसैन, परमेन्द्र सिंह चौहान, रज्जू सराफ, अजय रावत, याकूब अंसारी, वकील अंसारी, मुकेश राठौर, रामबल विश्वकर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, कपिल श्रीवास्तव, जय ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति कमलेश यादव, इंदिरा पाठक तिवारी, खुर्शीद अंसारी, देवकी पटेल, रीना सोनकर, भावना निगम, अनुभा शर्मा, बलविंदर मान, पूजा सिंह, श्याम सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।