दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल/होशंगाबाद। वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति का रोमांच निहारने वालों के लिए मध्यप्रदेश की जंगल सफारी अब पहले से महंगी हो गई है। राज्य वन विभाग ने बफर और कोर जोन दोनों क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश शुल्क और सफारी शुल्क में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू हो चुकी हैं, जो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्रों पिपरिया और बागरा में प्रभावी हैं, जबकि कोर जोन (मढ़ई और चूरना) में ये दरें 1 अक्टूबर से प्रभावी होंगी, जब पार्क का नियमित संचालन फिर से शुरू होगा।
बढ़ी हुई दरें इस प्रकार हैं:
भारतीय पर्यटकों से जंगल सफारी शुल्क:
पहले ₹1200, अब ₹1320
विदेशी पर्यटकों से जंगल सफारी शुल्क:
पहले ₹2400, अब ₹2640
नाइट सफारी शुल्क (बफर जोन):
भारतीय: ₹1500 से बढ़कर ₹1650
विदेशी: ₹3000 से बढ़कर ₹3300
मचान से वन्यप्राणी अवलोकन (4 पर्यटकों तक):
भारतीय: ₹4000
विदेशी: ₹8800
कोर जोन में अस्थायी रूप से प्रवेश बंद
सूत्रों के अनुसार, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर जोन मढ़ई और चूरनाको फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। यह निर्णय मानसून और वन्य प्राणी संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन क्षेत्रों में 1 अक्टूबर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जब पार्क का नया पर्यटन सत्र शुरू होगा। तब तक पर्यटक केवल पिपरिया और बागरा बफर जोन में ही जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे।