
दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है। एक बार फिर 2 सिर, 2 दिल और 2 पैर वाली बच्ची जन्मी है। बच्ची के चार हाथ हैं जबकि उसका सीना और पेट एक ही है। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात स्वस्थ है।
बच्ची एमवाय अस्पताल में PICU (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) में है और ऑक्सीजन पर है। लेकिन चिंता की बात है कि उन्हें सर्जरी कर अलग करने की संभावना 1 प्रतिशत भी नहीं है।
डॉ सुनील आर्य ने बताया कि खरगोन के मोथापुरा निवासी सोनाली की डिलीवरी 13 अगस्त को MTH में हुई थी। उसके बाद उसे एमवाय अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उन्हें बेटी हुई। यह बच्ची दंपत्ति की पहली संतान है। अभी उसकी सोनोग्राफी सहित अन्य जांचें की जानी है।