MP News: मुरैना में बेकाबू ट्रक की टक्कर से 6 साल के बच्चे की मौत, दंपती गंभीर घायल

दैनिक सांध्य बन्धु मुरैना। जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से धौलपुर जा रहे स्कूटी सवार दंपती और उनके 6 वर्षीय बेटे को एनएच-44 पर बने ओवर ब्रिज के पास बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम आरिश खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता शाकिर खान और रूबीना खान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (क्रमांक RJ 14/GK/1364) तेज गति से आ रहा था और अचानक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post