jabalpur news: कलेक्टर दीपक सक्सेना ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई



कलेक्टर कार्यालय में हुआ गरिमामय आयोजन

दैनिक सांध्य बन्धु  जबलपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय प्रांगण में गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने प्रातः 8 बजे तिरंगा फहराया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, नाथूराम गोंड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। कलेक्टर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post