jabalpur news: भीड़ में स्कूटी पर ‘कलाबाजी’ दिखाकर शिक्षिका का मंगलसूत्र छीन ले गए लुटेरे



गढ़ा-पुरवा में दिनदहाड़े वारदात, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही


दैनिक सांध्य बन्धु  जबलपुर। गढ़ा-पुरवा क्षेत्र में गुरुवार सुबह बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक शिक्षिका का मंगलसूत्र छीन लिया और भीड़ के बीच स्कूटी पर कलाबाजी करते हुए फरार हो गए। वारदात मुख्यमंत्री संजीवनी अस्पताल, पुरवा के पास हुई।

गढ़ा पुलिस के अनुसार, राजुल सिटी कॉलोनी निवासी राधा शर्मा, जो सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, पुरवा में शिक्षिका हैं, रोज़ की तरह गुरुवार सुबह करीब 8:20 बजे पैदल स्कूल जा रही थीं। जैसे ही वह चुंगी पुरवा स्थित अस्पताल के सामने पहुँचीं, नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक सामने से आए। स्कूटी चला रहा युवक पलभर में उनके गले से मंगलसूत्र झपट कर निकल गया।

महिला ने शोर मचाया, भीड़ ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से भीड़ चीरते हुए निकल भागे। लुटेरे जिस मंगलसूत्र को ले गए, उसमें सोने का पेंडल भी लगा था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post