Astrology: आज का राशिफल

मेष – आज खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे तनाव होगा। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाएं। ससुराल पक्ष से बात सावधानी से करें, झूठे आरोप लग सकते हैं।

वृषभ – कामकाज पर ध्यान दें। पुराने मसले फिर उठ सकते हैं। नौकरी में चुगली से सावधान रहें। धैर्य रखें और अपनी कला से प्रगति करें।

मिथुन – धन लाभ के योग हैं। अटकी प्रॉपर्टी डील फाइनल होगी। उधार देने से बचें। वाणी में संयम रखें, वरना बनता काम बिगड़ सकता है।

कर्क – सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार संग समय बिताएंगे। जीवनसाथी से विवाद से बचें। परोपकार के काम में आगे बढ़ेंगे।

सिंह – नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन। रोजगार की खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। आर्थिक योजना बनाकर ही आगे बढ़ें।

कन्या – कारोबार में फायदा होगा। आस-पड़ोस के विवाद सुलझाने की कोशिश करें। एक साथ कई काम मिल सकते हैं। संतान से खुशखबरी संभव।

तुला – दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। नई समस्याएं उभर सकती हैं। अजनबी से सलाह न लें। मां की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक – सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। निजी मामलों पर ध्यान दें। नया जॉब ऑफर मिल सकता है। व्यापार में निवेश होगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।

धनु – आनंदमय दिन। खास लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा के योग हैं। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर – उलझनों का दिन, लेकिन मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। नया वाहन खरीदने का योग। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक बोझ कम होगा।

कुंभ – दिन उतार-चढ़ाव भरा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। नए प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

मीन – बाकी दिनों से बेहतर दिन। रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान के करियर पर चर्चा होगी। अधिकारी काम में सहयोग करेंगे। पुरानी समस्या हल होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post