Jabalpur News: लोकतंत्र बचाने कांग्रेस का कैंडल मार्च,

दैनिक सांध्य बन्धु  जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, जबलपुर ने गुरुवार शाम मालवीय चौक से कैंडल मार्च निकाला। मार्च मालवीय चौक से शुरू होकर सुपरमार्केट मार्ग से गुज़रा और पुनः मालवीय चौक पर संकल्प सभा के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “वोट चोरों गद्दी छोड़ो” जनसंघर्ष मुहिम के तहत आयोजित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा ने कहा— “यह कैंडल मार्च किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि उस प्रवृत्ति के खिलाफ है जो लोकतांत्रिक संस्थाओं और मताधिकार को कमजोर करती है। जनता के वोट की ताकत किसी भी सत्ता से बड़ी है और जब-जब जनमत का अपमान हुआ, कांग्रेस ने अहिंसक व संवैधानिक तरीके से संघर्ष किया है और करती रहेगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि “‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ जनता का नैतिक आह्वान है” जो पारदर्शिता, जवाबदेही और संवैधानिक मर्यादा की पुनर्स्थापना की मांग करता है।

सभा में कांग्रेसजनों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे सत्य, अहिंसा और संवैधानिक दायरे में रहकर भ्रष्ट आचरण, चुनावी अनियमितताओं और संस्थागत दुरुपयोग के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। साथ ही चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जिम्मेदार व्यक्तियों से नैतिक जवाबदेही तय कराने के लिए हर वैधानिक व जनवादी माध्यम का उपयोग करेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता दिनेश यादव, कौशल्या गोटिया, संजय यादव, विनय सक्सेना, अभिषेक चिंटू चौकसे, सतीश तिवारी, कमलेश यादव, अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, गुड्डू तमसेरवार, अतुल बाजपेई, गुड्डू नबी, अनुराग गढ़वाल, राजेश सोनकर, विवेक अवस्थी, बृजेश दुबे, राजेंद्र पिल्ले, कपिल श्रीवास्तव, सुशील धार, मदीना अंसारी, इंदिरा पाठक तिवारी, विजय रजक, गुड्डू चौबे, अकबर खान, समीम गुड्डू, आरिफ बैग, रितेश गुप्ता (बंटी), रामदास यादव, प्रिंस सलूजा, विष्णु विनोदिया, प्रमोद पटेल, डिक्की जॉन, रविंद्र कुशवाहा, नरेंद्र सिंह पांडे, देवकी पटेल, भावना निगम, राजू लेक, आजाद अंसारी, अरशद अली, खुर्शीद अंसारी, हुकुमचंद जैन, मनीष चंसोरिया, विवेक यादव, पी.पी. पटेल, अनुज श्रीवास्तव, मोइके अंसारी, जगतमनी चतुर्वेदी, सोनू दुबे, रंजीत ठाकुर, अतुल जोसेफ, जग्गू विश्वकर्मा, अनिल शर्मा, संजय बघेल, रमल विश्वकर्मा, संजू ठाकुर, मार्को बाबा, राकेश चक्रवर्ती, अवधेश गुप्ता, आनंद यादव, श्याम सुंदर करी, राजकुमार सोनी, विक्रम ठाकुर, पटेल राहुल कोरी, संदीप जैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post