Jabalpur News: धोखाधड़ी मामलों में फरार अमित खम्परिया पर इनाम राशि में बढ़ोतरी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना संजीवनी नगर और थाना मदनमहल क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर अपराधों में फरार चल रहे उद्घोषित ईनामी आरोपी अमित खम्परिया पर इनाम राशि में वृद्धि की गई है। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) ने घोषणा की है कि आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अमित खम्परिया पिता अनुरुद्ध खम्परिया, निवासी दुर्गा कॉलोनी संजीवनी नगर, थाना संजीवनी नगर के अपराध क्रमांक 134/2022 धारा 420, 406, 386 भादवि एवं अपराध क्रमांक 141/2022 धारा 294, 323, 506 भादवि, धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5क एससी/एसटी एक्ट और थाना मदनमहल के अपराध क्रमांक 86/2022 धारा 420, 406, 467, 468, 471, 474, 112, 120बी, 109, 204 भादवि में वांछित है।

पहले आरोपी पर संजीवनी नगर और मदनमहल के मामलों में 15-15 हजार रुपये का इनाम था, जिसे अब बढ़ाकर 30-30 हजार रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, आईजी बालाघाट जोन ने भी आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि थाना संजीवनी नगर के एक प्रकरण के आवेदक ने अलग से 50 हजार रुपये का इनाम रखा है।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर: 0761-2676111

थाना प्रभारी संजीवनी नगर: 9479993896

थाना प्रभारी मदन महल: 9479994043

पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर: 7587632700, 0761-2676100, 0761-2676102

Post a Comment

Previous Post Next Post