![]() |
अब्दुल रज्जाक |
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। लंबे समय से फरार चल रहे अब्दुल रज्जाक गैंग के एक और शातिर सदस्य को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब अंसारी, निवासी मोहरिया मक्का नगर गली नंबर 8, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शोएब ने पूर्व में विजय नगर थाना क्षेत्र में गैराज का संचालन करने वाले युवक पर प्राणघातक हमला किया था। मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए विजय नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रज्जाक गैंग के अन्य फरार सदस्यों का सुराग तलाश रही है।