Astrology: आज का राशिफल


 आज के शुभांक :- 8,9,0

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। आप अपने कामों को किसी और पर न टालें और विपरीत हालात में भी संयम बनाए रखें। प्रियजनों का साथ मिलेगा और जीवनसाथी को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। करियर में बड़ा फैसला लेने का समय है। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए लोन आवेदन करने की भी संभावना है।

वृष राशि:- आज मेहनत से ही सफलता मिलेगी। निजी जीवन में शुभ समाचार मिल सकता है, लेकिन आपको कुछ ईर्ष्यालु और झगड़ालु स्वभाव के लोगों से बचकर रहना होगा। कोई मित्र शत्रु बन सकता है। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी और आप मेहनत के दम पर अच्छा स्थान प्राप्त करेंगे। संतान पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जा सकती है। पार्टनरशिप में समझदारी जरूरी है।

मिथुन राशि:- आज लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं। अध्ययन में रुचि बनी रहेगी, हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी। आप अपनी बुद्धिमानी से कोई ऐसा फैसला लेंगे जो सबको चौंका देगा। माता-पिता का आशीर्वाद काम आएगा और रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धन उधार देने में सतर्क रहें। ससुराल पक्ष से कोई मिलने आ सकता है।

कर्क राशि:- आज सकारात्मक परिणामों का दिन है। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं और उनके मन की बात समझने का प्रयास करें। यदि पढ़ाई में दिक्कतें आ रही हैं तो संवाद से हल मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार से नकारात्मक खबर मिल सकती है।

सिंह राशि:- आज नए संपर्क और लाभ के योग बनेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी महत्वपूर्ण जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। संतान के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। नई नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि:- व्यवसायियों को आज सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कोई कार्य अंतिम क्षण में बिगड़ सकता है। वाणी में संयम जरूरी है। ईश्वर पर विश्वास रखें, कोई झूठ उजागर हो सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम की दस्तक हो सकती है। आय बढ़ाने के प्रयास में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला राशि:- आज व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और किसी अच्छे कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम की संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। मां को ननिहाल ले जाने का अवसर मिलेगा। साथी के लिए शॉपिंग भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि:- आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यों में नियमों का पालन करें। अतिथि आगमन हो सकता है जिससे घर का वातावरण आनंदित रहेगा। पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कर्ज की किस्त चुकता करने का अवसर मिलेगा। कमीशन के काम से लाभ होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को नई योजना की जानकारी मिल सकती है।

धनु राशि:- आज सूझबूझ से काम लें और अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। कोई बड़ा जोखिम सोच-समझकर उठाएं। शेयर बाजार से जुड़े लोग विशेषज्ञ की सलाह लें। प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।

मकर राशि:- आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। पुराना कानूनी विवाद सुलझ सकता है, हालांकि खर्चा अधिक रहेगा। यात्रा का योग है लेकिन उधार लेकर न जाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि:- आज धार्मिक कार्यों से जुड़ने का दिन है। मित्रों का सहयोग मिलेगा लेकिन जल्दबाजी में गलती हो सकती है। संतान को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पारिवारिक मुद्दों को घर में ही सुलझाना उचित रहेगा। समय का सदुपयोग जरूरी है। सरकारी नौकरी वाले ट्रांसफर के लिए तैयार रहें।

मीन राशि:- आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़ों का सम्मान करें और पिताजी से सलाह लें। उलझनों को सुलझाने में सहजता रखें। अत्यधिक लाभ के लोभ से बचें, नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में कोई समझौता न करें। स्वास्थ्य समस्याएं लंबे समय से चल रही हों तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

Post a Comment

Previous Post Next Post