वृष राशि (Taurus): ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक और सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। पिताजी से मतभेद हो सकता है। संतान की इच्छाओं को पूरा करने में खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में समझदारी रखें।
मिथुन राशि (Gemini): खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेमी-प्रेमिका परिवार से मिल सकते हैं। शौक पर खर्च करेंगे। घर की सजावट या नवीनीकरण की योजना बनेगी। कर्ज लेने से बचें।
कर्क राशि (Cancer): आज सतर्क रहें। यात्रा संभव है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिवार संग सुखद समय व्यतीत करेंगे। सरकारी कामों में रुकावट आएगी। विरोधियों को पहचानना आवश्यक है।
सिंह राशि (Leo): कोर्ट-कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता की सेहत पर ध्यान दें।
कन्या राशि (Virgo): कामकाज में कठिनाइयाँ आएंगी, पर चतुराई से हल करेंगे। इनकम बढ़ाने के नए स्रोत मिलेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। कागज़ात ध्यान से देखें। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह से बचें।
तुला राशि (Libra): सावधानी की जरूरत है। काम में रुकावट आ सकती है। आलस्य छोड़कर सक्रिय रहें। जोखिम उठाने से हानि होगी। विरोधियों की बातों में न आएं। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio): स्वास्थ्य में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घूमने-फिरने का योग है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। पानी से जुड़ी जगहों पर सावधानी बरतें।
धनु राशि (Sagittarius): भाग्य साथ देगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। खाने-पीने पर ध्यान दें। मधुर वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। खोई हुई चीज़ मिलने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें।
मकर राशि (Capricorn): नई संपत्ति का लाभ होगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कानूनी मामलों को हल्के में न लें। नौकरी में बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में विवाद मिलकर सुलझाएँ।
कुंभ राशि (Aquarius): सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। व्यापारिक योजनाओं में बदलाव करेंगे। नौकरी में समस्याएं आएंगी, लेकिन बॉस मदद करेंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
मीन राशि (Pisces): व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं का सम्मान करें। संतान के परिणाम शुभ रहेंगे। भक्ति में मन लगेगा। पड़ोसियों से विवाद से बचें। उधार दिया धन वापस मिलेगा।