शुभांक :- 4,5,6,
मेष राशि (Aries) :- आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।वृष राशि (Taurus) :- आपके लिए आज आय में बढ़ोतरी के योग हैं। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। किसी पुराने मित्र या रिश्ते से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी से बचें और बोलचाल में संयम रखें।
मिथुन राशि (Gemini) :- आज आप अपने स्वभाव से लोगों को आकर्षित करेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। चोट-चपेट से सावधान रहें। परिवार में विवाह की चर्चा हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) :- निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। किसी पुराने मुद्दे से तनाव मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग से कोई रुका काम पूरा होगा। निवेश सोच-समझकर करें।
सिंह राशि (Leo) :- आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। परिवार संग बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) :- दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमान आ सकते हैं। विवादों से दूर रहें। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
तुला राशि (Libra) :- भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) :- आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़े से बचें। किसी बड़े व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु राशि (Sagittarius) :- परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुके हुए कार्यों से लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn) :- आप अपने शत्रुओं पर विजय पाएंगे। लोगों का दिल जीतेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति संभव है। कामों को टालने से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) :- विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी संग घूमने का अवसर मिलेगा। नौकरी में तनाव कम होगा। वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद होगी।
मीन राशि (Pisces) :- नई संपत्ति खरीदने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्च बढ़ेंगे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।