Astrology: आज का राशिफल


शुभांक :- 1, 7, 8


मेष राशि (Aries) :-
आज साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ उलझनें आ सकती हैं लेकिन मित्रों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को खेलकूद से लाभ होगा। ऑनलाइन कार्य करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) :- धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्च और आमदनी दोनों साथ-साथ चलेंगे। पड़ोसियों और परिचितों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। संतान की जिद आपको परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) :- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा में शुभ समाचार मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer) :- करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वेतन वृद्धि या सम्मान मिलने की संभावना है। नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) :- आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। नई साझेदारी लाभकारी रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। माता से मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।

कन्या राशि (Virgo) :- न्यायालय या सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें। वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों को महत्व देंगे।

तुला राशि (Libra) : -परिवार में विवाह या मांगलिक कार्य का योग है। भाई-बहनों के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। व्यापारिक यात्राएं शुभ रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) :- आज पारिवारिक मामले तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए कार्य की ओर झुकाव रहेगा। लापरवाही से कार्य टालने की आदत नुकसानदेह हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) :- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवादों से बचें।

मकर राशि (Capricorn) :- वाणी और व्यवहार में संयम रखें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को जीवनसाथी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) :- आज दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। परिवार संग समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, योजनाबद्ध तरीके से चलें। वाहन संबंधी परेशानी आ सकती है।

मीन राशि (Pisces) :- व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। योजनाओं में बदलाव सोच-समझकर करें। नया वाहन खरीदने का योग है। संतान से पढ़ाई को लेकर बातचीत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post