शुभांक :- 7,8,9
वृष राशि (Taurus):दिन आनंदमय रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के दौरान लाभकारी सूचना मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी अनुभवी की सलाह की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि (Gemini): खुशनुमा माहौल रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer): दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। कानूनी मामलों से तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, कोई धोखा दे सकता है। आय बढ़ाने पर ध्यान देंगे। परिवार में विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo): खर्चों पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा। घर में सुधार या नवीनीकरण की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। विदेश शिक्षा के इच्छुक विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी।
कन्या राशि (Virgo): स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कला और कौशल में निखार आएगा। किसी के बहकावे में न आएं। परिवार में विवाह संबंधी चिंता रह सकती है। धन उधार देने से बचें।
तुला राशि (Libra): सफलता दिलाने वाला दिन है। वाद-विवाद से दूर रहें। नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मुद्दों में जल्दबाजी न करें। परिवार को समय दें। विरोधी आपको उकसाने की कोशिश करेंगे, बुद्धिमानी से काम लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन की समस्याएं दूर होंगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और दूसरों के मामलों में दखल न दें।
धनु राशि (Sagittarius): दिन मिश्रित परिणाम देगा। प्रेम जीवन में साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। परिवार में फैसले दूसरों पर न थोपें। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान शुभ समाचार मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn): स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजनेस में अजनबियों से सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की नजर रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। मित्रों और भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius): दिन शुभ रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से खुशी बढ़ेगी। भक्ति और आध्यात्मिकता में मन लगेगा। दूसरों की बातों पर तुरंत विश्वास न करें। माता से मिली जिम्मेदारी को गंभीरता से लें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Pisces): लाभकारी दिन रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। बिजनेस में प्रगति होगी। अनजान लोग भी मदद करेंगे। सिंगल लोग अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। चुनौतियों का डटकर सामना करें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।