वृषभ राशि (Taurus) : आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच काम आएगी। परिवार संग अच्छा समय बितेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद होगी। बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
मिथुन राशि (Gemini) : आज मेहनत ज्यादा करनी होगी। पैसों को लेकर सतर्क रहें। दिखावे से बचें। पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। परिवार संग अच्छा समय और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) : कारोबार में सफलता और लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि (Leo) : आज कुछ उलझनें रहेंगी लेकिन दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में अहम फैसला ले सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने का अवसर मिलेगा। विदेश में पढ़ाई चाहने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है।
कन्या राशि (Virgo) : आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। काम के लिए सम्मान मिल सकता है। दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिलेगा।
तुला राशि (Libra) : आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। अविवाहितों के जीवन में रिश्ता आ सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) : बड़े लक्ष्य पर ध्यान दें। आपकी मधुर वाणी मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। रुके हुए धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
धनु राशि (Sagittarius) : मेहनत से कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तालमेल जरूरी है। शत्रु परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। शौक की वस्तुएं खरीदेंगे। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) : आय के नए स्रोत मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट से फायदा होगा। बिजनेस में समस्याएं हल होंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) : आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी व व्यवहार में संयम रखें। कोई पुरानी समस्या सामने आ सकती है। मन की इच्छा पूरी होगी। घर-गृहस्थी और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी।
मीन राशि (Pisces) : आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। काम में सराहना होगी। सेहत का ध्यान रखें। वाहन खराबी से खर्च हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशी मिलेगी।