Jabalpur News: नवनिर्मित महानद्दा फ्लाईओवर और डुमना एयरपोर्ट नो-फ्लाई ज़ोन घोषित

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन के मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी करते हुए 23 अगस्त 2025 को होने वाले कार्यक्रम स्थल, नवनिर्मित महानद्दा फ्लाईओवर की सम्पूर्ण परिधि और डुमना विमानतल को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 23 अगस्त को महानद्दा फ्लाईओवर की सम्पूर्ण परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून तथा अन्य किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तु के संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। साथ ही डुमना विमानतल को भी रेड जोन/नो-फ्लाइंग ज़ोन घोषित किया गया है।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 सहित अन्य प्रावधानों के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post