वृष राशि वालों के लिए दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार में छोटे-छोटे विवाद बढ़ सकते हैं। टीमवर्क के जरिए आप लोगों को प्रभावित करेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत में गिरावट से व्यस्तता बढ़ सकती है।
मिथुन राशि के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में किसी से बात छुपाने से बचें। प्रेम जीवन जीने वाले साथी को परिवार से मिलवा सकते हैं।
कर्क राशि वालों के लिए आज इनकम में वृद्धि का योग है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा और कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ चिंताएं रहेंगी, लेकिन आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से सफलता मिलेगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
सिंह राशि के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम या घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस से बातचीत संभलकर करें। संतान को बाहर पढ़ाई के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। काम समय पर पूरा न होने से समस्या हो सकती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से रुका हुआ काम पूरा होगा।
तुला राशि के लिए आज का दिन शौक-मौज और खरीदारी वाला रहेगा। बच्चे आपसे फरमाइश कर सकते हैं। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। पेंडिंग काम पूरे होंगे। जिम्मेदारियों से लापरवाही न करें। पेट से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
वृश्चिक राशि के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। कामों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। घर-गृहस्थी की समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस में बड़ी डील से लाभ होगा। प्रॉपर्टी से फायदा मिलेगा। ऑनलाइन काम में धोखाधड़ी की आशंका है। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है।
धनु राशि के लिए आज का दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। जल्दबाजी से गड़बड़ी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव दूर होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य से जुड़ी टेंशन को बातचीत से हल करेंगे। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना होगा।
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी को लेकर परेशान थे, तो अब दूसरी जगह अप्लाई करने का विचार करेंगे। पड़ोसियों के मामलों में दखल न दें। खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन ईर्ष्या की भावना से बचें। कार्यक्षेत्र में सजग रहना जरूरी है।
कुंभ राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। मनचाहा काम पूरा होगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। सरकारी योजना में निवेश करना लाभदायक होगा। प्रेमी जोड़े रोमांटिक समय बिताएंगे।
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और नए काम करने का मन बनेगा। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। परिवार से खुशखबरी मिलेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। विद्यार्थी पढ़ाई की समस्याओं से छुटकारा पाएंगे।
.jpg)