मेष राशि – आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को शांति से बैठकर हल करने की कोशिश करें। किसी जरूरी जानकारी को दूसरों से साझा न करें। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंध मजबूत होंगे। मन किसी बात को लेकर थोड़ी चिंता में रह सकता है।
वृष राशि – आज आपको कामकाज से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। जिम्मेदारियों का डटकर सामना करेंगे और मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। किसी अनावश्यक विवाद से बचना होगा। घर या प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग हैं और लोन लेने की योजना सफल हो सकती है।
मिथुन राशि – आज का दिन काम को समय पर निपटाने और वाणी में सौम्यता बनाए रखने का है। आपकी मधुर वाणी से मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस में प्रोडक्ट की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें। किसी भी गोपनीय जानकारी को साझा करने से बचें और विरोधियों की बातों में न आएं।
कर्क राशि – आज आप अपने कामों पर पूरा फोकस रखें। स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान दें। यदि कोई लेन-देन करना हो तो लिखित में करें, वरना समस्या आ सकती है। कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें। सरकारी योजनाओं से संबंधित कोई निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि – आज आपको सावधानी से काम करना होगा। जरूरी आवश्यकताओं पर धन व्यय होगा। प्रेम जीवन के लिए यह दिन रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। घर के लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। बेवजह समय बर्बाद करने से बचें।
कन्या राशि – आज अपने कामकाज में किसी प्रकार का बदलाव न करें। परिवार की समस्याओं को मिल-बैठकर हल करें। मन किसी राज के खुलने से परेशान हो सकता है। विवाह संबंधी अड़चनें दूर करने का प्रयास करेंगे। जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन धैर्य से सब पूरा कर लेंगे।
तुला राशि – आज धन संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। कोई काम अधूरा रह सकता है। बिजनेस डील सोच-समझकर करें। संतान की संगति और करियर पर ध्यान दें। ससुराल पक्ष से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अनावश्यक बातों को साझा करने से बचें।
वृश्चिक राशि – आज का दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। परिजनों से मेल-मिलाप में वाणी पर संयम रखें। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। कामकाज में आ रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी।
धनु राशि – आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और सफलता भी प्राप्त होगी। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने लेन-देन से राहत मिल सकती है। किसी कानूनी मामले से सावधान रहें।
मकर राशि – आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने की आशंका है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। पार्टनरशिप में काम करना लाभदायक होगा।
कुंभ राशि – आज सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें। कामकाज में सक्रिय रहेंगे, लेकिन विरोधियों पर नजर रखना जरूरी है। एक साथ कई कामों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुरानी गलतियों से सबक लें।
मीन राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी युगल क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। संतान के करियर पर चर्चा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।