शुभांक :- 8,9,0
वृष :- राशि के जातकों का मन आज अशांत रहेगा। कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है, जिससे पारिवारिक माहौल प्रभावित होगा। नए मेहमान के आगमन से घर में हलचल रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। कामों को टालने से नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को वरिष्ठ नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा।
मिथुन :- राशि के लोगों को आज बढ़ते खर्चों से जूझना पड़ सकता है। बिना विशेषज्ञ की सलाह के निवेश करने से बचें। संतान की संगति चिंता बढ़ा सकती है और व्यापार में धोखे की आशंका है। कानूनी मामलों में अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। पिता की बात बुरी लग सकती है, लेकिन धैर्य रखना बेहतर रहेगा।
कर्क :- राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। नया घर खरीद सकते हैं और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे, लेकिन कार्यस्थल पर सावधानी बरतें। किसी से जरूरी जानकारी साझा न करें। घर और बाहर के कामों में संतुलन जरूरी होगा। रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं।
सिंह :- राशि के जातकों को अपने व्यवसाय में सुधार के लिए प्रयास करने होंगे। दूर के किसी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिल सकता है, लेकिन पारिवारिक विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। पुरानी गलतियों से सीख लें और लिया गया ऋण चुकाने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार से प्रसन्नता मिलेगी।
कन्या :- राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति के संकेत दे रहा है। कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और पुराने स्वास्थ्य संबंधी कष्टों में राहत मिलेगी। मनचाहा कार्य प्राप्त हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से नई पहचान बनेगी जो व्यवसाय में लाभदायक साबित होगी।
तुला :- राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा और व्यापार में लाभ की कमी से निराशा हो सकती है। किसी योजना में धन लगाना नुकसानदेह हो सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन भाई-बहनों से संबंध मजबूत रहेंगे।
वृश्चिक :- राशि के लोगों को आज अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। भले ही आप दूसरों का भला चाहें, लोग इसे गलत समझ सकते हैं। नौकरी में बदलाव का प्रस्ताव मिल सकता है। जिम्मेदारियों से पीछे हटना उचित नहीं होगा।
धनु :- राशि के जातकों को लेनदेन में जल्दबाजी से बचना होगा। व्यापार में सोच-समझकर ही निवेश करें। घर की सजावट की योजना बन सकती है। पारिवारिक समस्या दूर होने के संकेत हैं। सहयोगियों से बातचीत में सावधानी रखें। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मकर :- राशि के लिए आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। यात्रा के दौरान लाभकारी जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सबक लें। पुराने मित्र से भेंट होगी। छात्रों को मानसिक राहत मिलेगी, पर सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी। मां से मन की बात साझा कर सकते हैं।
कुंभ :- राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। योजनाबद्ध ढंग से काम करने से सफलता मिलेगी। लगातार खुशखबरी मिलने के योग हैं। पदोन्नति मिल सकती है और अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
मीन :- राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। कामों में विघ्न आएंगे और कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में नए विरोधी पैदा हो सकते हैं। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षकों से बात करनी पड़ सकती है। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। पिताजी की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है।
.jpg)