Jabalpur News: शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर डेयरी संचालक से मारपीट

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। न्यू कंचनपुर थाना अधारताल क्षेत्र में एक डेयरी संचालक से मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस चौकी के सामने रहने वाले 43 वर्षीय राजकिशोर झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के सामने श्री नंद डेयरी काव्या आइसक्रीम की दुकान चलाते हैं। रात करीब 8 बजे तीन युवक किशन तिवारी, आयुष पंडा और सानू वर्मन  मोटरसाइकिल से दुकान पर आए। किशन तिवारी और आयुष पंडा दुकान में घुसे और शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगे। मना करने पर दोनों ने झा के साथ गाली-गलौज की, विरोध करने पर हाथ-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे पीठ और दाहिने कंधे में चोट आई।

बीच-बचाव करने पहुंचे झा की पत्नी प्रियंका झा और ससुर राजकुमार शर्मा को भी आरोपियों ने धमकाया। झा के ससुर के बाएं हाथ की कोहनी में खरोंच आई। इस दौरान किशन तिवारी और आयुष पंडा ने चाकू निकालकर धमकी दी कि रिपोर्ट करने पर जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले में धारा 333, 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post