Jabalpur News: महिलाओं से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दो फरार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पिछले एक महीने से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं से लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का संजीवनीनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष झारिया (18), संतोष चौधरी (20) और रोहित रैकवार (19) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथी पीयूष पटैल और रिकू विश्वकर्मा के साथ मिलकर कुल सात लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।

यह गिरोह नीले रंग की बिना नंबर की एक्सेस गाड़ी पर सवार होकर लूट करता था और महिलाओं से सोने के मंगलसूत्र व पेंडल छीन लेता था। आरोपियों ने 24 जुलाई से 17 अगस्त 2025 तक शाहीनाका, सूपाताल, कमेटी हॉल, संजीवनी हॉस्पिटल, मायवनगया रोड, रेलवे प्लेटफार्म और तेंदूखेड़ा क्षेत्र में महिलाओं से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों से सोने के दो मंगलसूत्र, बारह नग सोने की गुरिया (करीब 15 ग्राम), एक सोने की चैन (18 ग्राम) और तीन सोने के पेंडल (करीब 20 ग्राम) बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post