Jabalpur News: किराना व्यापारी की दुकान से जेवर, नगदी और 30 मोबाइल चोरी

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना घमापुर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। सिद्धबाबा वार्ड निवासी 52 वर्षीय धर्मेंद्र चक्रवर्ती ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी दुकान दिलीप किराना स्टोर में चोरी हो गई है।

पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल मनेरी, मंडला गया हुआ था। वापस लौटकर जब उसने दुकान का ताला खोला तो देखा कि ऊपर की खिड़की तोड़कर कोई अज्ञात चोर अंदर घुसा और दुकान से नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गया।

चोर मकान निर्माण के लिए वीसी से मिले 1 लाख रुपये नकद, सोने का कड़ा (सवा तोला वजनी) और ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए 30 मोबाइल चुरा ले गया।

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post